back to top

अखिलेश के मुंह से सच और ईमानदारी की बातें शोभा नहीं देती

ईमानदारी से कोई वास्ता नहीं, झूठ है आपकी बुनियाद : सिद्धार्थनाथ

लखनऊ। अखिलेश आपके मुंह से सच और ईमानदारी जैसी बातें शोभा नहीं देती। यह सुनकर जनता आप पर हंसती है। कहती है कि सूप हंसे तो हंसे 72 छेद वाली चलनी के हंसने का क्या औचित्य? यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में कही। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। सिद्धार्थनाथ ने कहा जो पार्टी सत्ता में रहते हुए अराजकता और भ्रष्टाचार का पर्याय रही हो। जिसकी बुनियाद ही झूठ पर टिकी हो। इसी झूठ के बूते जिसने समाज को जाति, क्षेत्र और मजहब में बांट कर जहर बोया हो। सपा के इन्हीं कारनामों के कारण जनता उसे चुनाव दर चुनाव लगातार खारिज करती रही है। यकीनन आगे भी करेगी। बावजूद इसके अखिलेश अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रोज कोई न कोई नया शगूफा लेकर चले आते हैं।

 

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जिन चार लाख सरकारी नौकरियों पर वह सवाल उठा रहे हैं, यह आंकड़ा उससे ज्यादा है। ये नौकरियां भी पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मिलीं हैं। इनका एकमात्र मानक मेरिट और सिर्फ मेरिट रहा है। आप अपने समय के नौकरियों की याद करें जिसमें मेरिट और मेधा का कोई मतलब नहीं था। उस समय सरकारी नौकरियों की एक मात्र मेरिट क्षेत्र और मजहब होता था। बावजूद इसके आपके लोग इसके लिए झोला लेकर टहलते थे। जो लोग नौकरियों को लेकर प्रायोजित धरना-प्रदर्शन करवा रहे हैं वह चंदेबाज हैं। युवाओं के हितैषी नहीं।

 

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सरकार पहले ही कह चुकी है कि हर नौकरी की अलग-अलग अहर्ता होती है। उसी अनुसार विज्ञापन निकलता है। आने वाले समय में जब संबंधित युवाओं की अहर्ता के अनुसार विज्ञापन निकलेगा तो उनको भी मेरिट के अनुसार समायोजित कर लिया जाएगा। मेरी युवाओं को नेक सलाह है कि वह झूठों और चंदेबाजों के चक्कर में आने की बजाये आने वाली परीक्षा के लिए तैयारी करें। मालूम हो कि मंगलवार को अखिलेश ने एक ट्वीट में लिखा है कि प्राइमरी में भर्ती की मांग कर रहे छात्रों को जिस तरह भाजपा सरकार की पुलिस ने सड़क पर घसीटा व गिरफ़्तार किया है, वो बेहद निंदनीय है। अगर ईमानदार जांच हो जाये तो यूपी की भाजपा सरकार के 4 लाख नौकरियों का दावा झूठा साबित होगा। सरकार के प्रवक्ता ने उनके इसी ट्वीट के जवाब यह बातें कहीं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...