back to top

सामने आया ‘बाहुबली’ प्रभास की 25वीं फ़िल्म का शीर्षक

 

नई दिल्ली। तेलुगु स्टार प्रभास ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी 25वीं फ़िल्म के शीर्षक की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं, जबकि निर्माण की कमान टी-सीरीज़ और भद्रकाली पिक्चर्स ने संभाली है। यह एक बहुभाषी फ़िल्म होगी, जिसका शीर्षक स्पिरिट (Spirit) है।

 

 

प्रभास ने फ़िल्म के टाइटल की घोषणा सोशल मीडिया के ज़रिए की। ख़ास बात यह है कि स्पिरिट तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के साथ अंतरराष्ट्रीय भाषाओं जापानी, चीनी और कोरियाई में भी रिलीज़ की जाएगी। टाइटल एनाउंसमेंट पोस्टर पर इन सभी भाषाओं का ज़िक्र किया गया है। इस फ़िल्म को लेकर प्रभास ने मीडियो को जारी बयान में कहा- “यह मेरी 25वीं फ़िल्म है और इसे सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका और कोई हो ही नहीं सकता। इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है और यह मेरे फैंस के लिए एक विशेष फ़िल्म होगी। भूषण कुमार के साथ काम करना हमेशा ही सुकून देने वाला रहा है और वो हमारे सबसे अच्छे प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जिनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है। संदीप सभी के लिए एक ड्रीम डायरेक्टर हैं। यह एक अद्भुत कहानी है और मैं ‘स्पिरिट’ पर काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मेरे फैंस बहुत लंबे समय से मुझे इस अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं।”

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...