back to top

प्रदेश में 30 जुलाई से शुरू होगा ‘मिशन शक्ति’ का तीसरा चरण

  • तीसरे चरण को नयी ऊर्जा के साथ नयी दिशा देगी सरकार
  • स्वास्थ्य विग से जोड़कर जिले स्तर पर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
  • महिलाओं-बेटियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित राज्य सरकार 30 जुलाई से प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण को लांच करने जा रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सरकार की मंशा प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त, स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। उनको सुरक्षा देना, उनके स्वास्थ्य की देखभाल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

महिला स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखायी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजना ने बालिकाओं और उनके अभिभावको को बड़ा संबल दिया है। ऐसे में प्रदेश में मिशन शक्ति के पहले और दूसरे चरण की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को मिशन शक्ति अभियान को नवीन ऊर्जा के साथ नयी दिशा देने के निर्देश दिये हैं।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण को नवीन ऊर्जा के साथ नयी दिशा दी जायेगी। इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग से जोड़ा जायेगा। जिले स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनमें स्कूल, कॉलेज के अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को भी जोड़ा जायेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास पंचायती राज, गृह, महिला एवं बाल विकास विभागों से परस्पर समन्वय से योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारी जुट गये हैं। सुरक्षा को लेकर संजीदा राज्य सरकार ने महिलाओं और बेटियों से जुड़े आपराधिक घटनाओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

राज्य सरकार ने प्रदेश में मिशन शक्ति जैसे वृहद अभियान की शुरूआत कर उनके कदमों को विकास के पथ से जोड़ने का बड़ा काम किया है। इस पहल के पहले व दूसरे चरण की सफलता के बाद प्रदेश में 30 जुलाई से फिर से सरकार मिशन शक्ति के नये चरण की शुरूआत करने जा रही है। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर 2020 में सरकार ने मिशन शक्ति योजना को प्रदेश में शुरू किया। योजना का दूसरा चरण चल रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...