back to top

भाजपा कार्यसमिति में तय हुई 2022 के जंग की रणनीति

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को हुई बैठक में 2022 में होने प्रदेश उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रण की रणनीति तय हो गयी। चुनावी एजेंडा का तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी दिये गये अपने भाषण में ही संकेत दे दिया था। उसके मुताबिक चुनाव ‘विकासवाद’ और मोदी-योगी के चेहरे पर लड़ा जायेगा। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समापन से भी कमोवेश ऐसा ही ध्वनित हुआ। नड्डा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए एक बाद साफ की कि अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी सिर्फ विकास पर जोर होगा और उन्होंने मंच से जम कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

 

नड्डा ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों और भाजपा सरकार की तुलना करते हुए कहा कि राज्य कुछ साल पहले जातिवाद, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अनाचार और माफिया का अड्डा बना हुआ था लेकिन पिछले चार साल में यह देश का सबसे अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा याद कीजिये यही यूपी था जो आज से कुछ साल पहले तुष्टीकरण की राजनीति से ग्रसित था, यह तुष्टीकरण की राजनीति के जाल में जकड़ा हुआ था। अगर हम बात करेंगे तो जातीय आधार पर सत्ता का दुरुपयोग कर किसी समाज के वर्ग का साथ देना और किसी वर्ग को प्रताड़ित करना यह यूपी का आर्डर आफ द डे हो चुका था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सिलसिलेवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य का यू था जो जातिवाद और माफिया के लिए जाना जाता था लेकिन अब ईज आफ डूइंग बिजनेस इसकी पहचान बनी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया में एक साल में कोरोना की जितनी चर्चा हुई, उतनी किसी और की नहीं हुई है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति ने इस देश को बचाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रशंसा न केवल देश में हुई, बल्कि गुरुवार को यूपी की और मुख्यमंत्री की प्रशंसा प्रधानमंत्री ने काशी में की और आस्ट्रेलिया के एक सांसद ने भी राज्य के मुख्यमंत्री की तारीफ की।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं को सहेजते हुए नसीहत दी कि हमें विरोधियों के षडयंत्र से सावधान रहना होगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब 2022 के विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं और सर्वाधिक तौर पर मुद्दों का चयन और विरोधियों द्वारा कुत्सित षड्यंत्र का प्रयास जारी है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का सिद्धांत रहा है दल से बड़ा देश, हम सत्ता में रहें हों या विपक्ष में लेकिन भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किसी से कोई समझौता नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक समय था जब उद्योगपति उत्तर प्रदेश में लूट खसोट, भ्रष्टाचार, माफियाराज और गुंडागर्दी के कारण आने से डरते थे। लेकिन आज योगी सरकार ने माहौल बदल दिया है, आज राज्य में कानून का राज है, लोग भय और आतंक से मुक्त है। तभी तो उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश पहली पसंद बना है। मुख्यमंत्री योगी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही मैदान में उतर कर अस्पतालों से लेकर गांवों तक का दौरा कर कोरोना पीड़ितों के इलाज की व्यवस्थाओं की निगरानी की।

 

एक वाक्य में कहें तो योगी सरकार ने जान और जहान दोनों की पूरी संवेदना के साथ चिंता की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश काफी लंबे समय से प्रश्न प्रदेश रहा है। भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक, तुष्टीकरण अनेक प्रकार की समस्याएं यहां के लोक जीवन की चुनौती रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजीवन के लिए चुनौती बनी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है। उत्तर प्रदेश अब प्रश्न प्रदेश नहीं है। अब यह प्रदेश वास्तव में उत्तर प्रदेश है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...