back to top

शेयर बाजारों में दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 19.69 अंक गिरकर बंद

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बुधवार को प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हाल की तेजी के बाद पिछले दो दिन से मुनाफा वसूली से बिकवाली का दबाव है। वैश्विक बाजारों में तेजी के समाचारों के बावजूद स्थानीय बाजार में उठा-पटक दिखी। बीएसई सेंसेक्स कुल 666.64 अंक के दायरे की घट-बढ़ के बाद अंत में 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसल कर 51,309.39 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे खिसक कर 15,106.50 अंक रहा। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी ,एलएंडटी तथा एसबीआई में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में हल्का सुधार रहा। कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों ने सूचकांक के ऊपर स्तर पर मुनाफा वसूली करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार में दबाव देखने को मिला।

बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में गिरावट हुई, जबकि ऑटो, रियल्टी और उपभोक्ता शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि तिमाही आय में बढ़ोतरी के चलते अमेरिकी बाजार सकारात्मक बने रहे। इस दौरान बीएसई टेलीकॉम, बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर और एफएमसीजी सूचकांक में गिरावट हुई, जबकि रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और एनर्जी में बढ़त रही।

एशियाई बाजारों में शांघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल लाभ में रहे। दोपहर बाद खुले यूरोपीय बाजारों में भी शुरू में तेजी का रुझान था। विदेशी विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे सुधर कर 72.84 प्रति डालर पर बंद हुआ। वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.23 प्रतिशत चढ़कर 61.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) मंगलवार को भारत के शेयर बाजारों में 1300.65 करोड़ रुपए के शुद्घ लिवाल रहे।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...