back to top

कोरोना बढ़ने से शेयर बाजार गिरा

मुंबई। देश दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने और संक्रमण की दूसरी लहर चलने की चिंता में देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 552 अंक गिरकर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 159 अंक गिर गया।

दिन के कारोबार के दौरान 857 अंकों से अधिक की गिरावट के बाद 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार की समाप्ति पर 552.09 अंक यानी 1.63 प्रतिशत टूटकर 33,228.80 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 159.20 अंक या 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,813.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयर में दर्ज की गई, इसके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में भी बिकवाली देखने को मिली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, सन फार्मा और ओएनजीसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान बीएसई बैंकेक्स, रियल्टी, फाइनैंस, कैपिटल गुड्स और बिजली क्षेत्र के सूचकांक 3.53 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर ऊर्जा और हेल्थकेयर सूचकांक में 0.90 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

मिड कैप सूचकांक में 1.15 प्रतिशत की गिरावट हुई, जबकि स्मॉल कैप सूचकांक सपाट बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख भारतीय सूचकांकों में 15 जून को गिरावट हुई। बाजार में तेज गिरावट हुई, हालांकि यूरोपीय सूचकांकों और डाउ वायदा के अनुरूप ही उनमें कुछ सुधार हुआ।

उन्होंने कहा कि चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस मामलों के फिर बढ़ने से वैश्विक आर्थिक सुधार की संभावनाओं को झटका लगा है, जिससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में गिरावट हुई। शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सिओल के बाजारों में भी 4.76 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के शेयर बाजारों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.93 प्रतिशत गिरकर 38.37 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...