back to top

प्रदेश सरकार निराश्रितों की पहचान कर उनकी मदद को हेल्पलाइन शुरू करे:अदालत

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित लोगों की पहचान और उनके पुनर्वास के संबंध में एक जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार से ऐसे लोगों की पहचान करने और उनकी सहायता करने के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने को कहा। अदालत ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार सुनवाई की अगली तिथि 23 फरवरी तक इस संबंध में एक ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करेगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति एके चौधरी की खंडपीठ द्वारा ज्योति राजपूत द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया गया। अदालत ने निर्देश दिया कि कम से कम चार हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए जाएं और इनका व्यापक प्रचार किया जाए ताकि नागरिक जब भी एक निराश्रित व्यक्ति को देखें तो उसके बारे में तत्काल सूचना संबंधित हेल्पलाइन पर दे सकें। जिससे राज्य सरकार के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत, सुरक्षा और पुनर्वास उपलब्ध करा सकें। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित 11 सदस्यीय कार्यबल इस चरण में महत्वपूर्ण हो गया है। हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर कार्यबल प्रभावी रूप से काम कर सकता है और 24 दिसंबर, 2025 के सरकारी आदेश के मुताबिक, निराश्रित व्यक्तियों की पहचान और सहायता सुनिश्चित कर सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...