back to top

देश में वही शक्तियां सत्ता पर काबिज जिनसे आजादी के वक्त लड़े थे: प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए शनिवार को कहा कि आज देश में वे ही शक्तियां सत्ता पर काबिज हैं जिनसे हम आजादी के वक्त लड़े थे। कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज देश संकट में है।

देश के कोने-कोने में नौजवान और विद्यार्थी इस देश के संविधान पर प्रहार करने वाले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं मगर सरकार दमन और भय से उन आवाजों को बंद करना चाहती है। जबजब सी स्थिति उत्पन्न होती है और भारत माता की आवाज दबाई जाती है तबतब कांग्रेस उठकर चुनौती स्वीकार करती है। कांग्रेस कार्यकर्ता के दिल में तथा कर्मों में डर और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा आज देश में वो ही शक्तियां सरकार चला रही हैं जिनसे हमारी तिहासिक टक्कर रही है।एक दमनकारी विचारधारा है, फूट की विचारधारा है। आज भी हम उसी विचारधारा से लड़ रहे हैं जिससे आजादी के समय लड़े थे।

प्रियंका ने कहा कि जिन्होंने आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया, आज वे देशभक्ति का नाम लेकर देश भर में डर फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा संविधान के खिलाफ कानून बनाती है और फिर विरोध करने वालों का दमन करती है। बिजनौर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 21 साल के एक गरीब लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिवार को उसके शव को 40 किलोमीटर दूर दफनाने के लिए मजबूर किया। उसके परिवार को धमकाया। उस लड़के की तरह तमाम बच्चों को मार डाला गया और जिन्हें नहीं मारा जा सका, उन्हें जेल में डाल दिया गया। उनका कुसूर सिर्फ इतना था कि वे भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। जनता की आवाज को डर और हिंसा को अपनाए बगैर उठाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा अगर हम आज आवाज नहीं उठाएंगे तो कायर साबित होंगे।

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरी विपक्षी पार्टियां ज्यादा कुछ कह नहीं रही हैं। वह डर रही हैं या क्या बात है, यह मैं नहीं जानती। मगर हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जो डरता है वह अपने दुश्मन का मुंह या तो हिंसा से बंद करता है या फिर पीछे हट जाता है। भाजपा ने जनता की आवाज को कायरता और हिंसा से दबाया और अब पीछे हट रही है। वह आज कहती है कि हमने एनआरसी पर नहीं बल्कि एनपीआर पर चर्चा की है। जो लोग देश भर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, वे आज कह रहे हैं कि चर्चा ही नहीं की। देश आपकी कायरता को पहचान रहा है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने अलगअलग धर्मों, जातियों और विचारधाराओं को एकजुट करके भारत को आजादी दिलाई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हर धर्म और जाति के लोग शहीद हुए। यहां की मिट्टी में सभी का खून मिला है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश के हालात का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज किसान आवारा पशुओं से परेशान है। उन्हें फसल के वाजिब दाम और बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिल रहा है। आज उत्तर प्रदेश के गांवगांव में किसान रो रहा है। सरकार देखे कि उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के साथ क्या हुआ। उसके परिवार को लगातार धमकी मिली और बाद में पीड़िता को जलाकर मार डाला गया।

उन्होंने कहा कि रोजाना महिलाओं और बच्चियों से बलात्कार हो रहा है। वे घर से निकलने से डरने लगी हैं। कोई उनकी रक्षा करने वाला नहीं है। प्रदेश के मजदूरों और कर्मचारियों के हालात देखिए। सरकार ने शिक्षामित्रों को नौकरी से निकाला और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को दाखिल किया। अगर हमने सी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाई तो समझ्एि हम अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं।

प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा, जहां नौजवानों की र्जा महत्वपूर्ण है, वहीं बुजुर्गों का अनुभव भी महत्वपूर्ण है। मैंने हर जिले के नए अध्यक्ष और महासचिव से कहा है कि सबसे पहले आप बुजुर्गों के पास जाइए। उनके अनुभव से सीखिए, उसके बाद नौजवानों को जोड़िए। हमारा मकसद है कि जिस तरह महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल ने जनता को एकजुट किया और उसकी आवाज उठाई। उसी तरह से हम भी उत्तर प्रदेश की जनता को एकजुट कर उनकी आवाज उठाएं और उनके संघर्ष में शामिल हों। उ

न्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा जब तक आप जनता से सम्पर्क नहीं रखेंगे, घरघर नहीं जाएंगे, लोगों का दुखदर्द और समस्याएं नहीं जानेंगे, उनका समाधान नहीं करेंगे तब तक न तो आप आगे बढ़ पाएंगे और न ही पार्टी आगे बढ़ेगी। आज किसान, मजदूर, छात्र और तमाम वर्ग परेशान हैं, हम उनके साथ खड़े होकर आवाज उठाएं। इस दौरान अहिंसा की विचारधारा से कतई न डिगें।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...