back to top

कोरोना से संक्रमित मां से नवजात के संक्रमित होने का खतरा बहुत कम : अध्ययन

न्यूयॉर्क। हाल में मां बनीं कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि यदि वे संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मूलभूत एहतियात बरतती हैं, तो उनके शिशुओं के उनसे संक्रमित होने का खतरा न के बराबर है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

इसमें कहा गया है कि आवश्यक एहतियात बरतकर संक्रमित महिलाएं बिना किसी डर के अपने शिशुओं को स्तनपान भी करा सकती है। पत्रिका जेएएमए पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित अध्ययन में अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रेस्बिटेरियन हॉस्पिटल में 13 मार्च, 2020 से 24 अप्रैल,2020 तक की अवधि में पैदा हुए संक्रमित महिलाओं के 101 नवजात शिशुओं को शामिल किया गया।

अध्ययन की सहलेखिका एवं अमेरिका स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी इर्विंग मेडिकल सेंटर की चिकित्सक सिंथिया गैम्फी-बैनरमैन ने कहा, हमारे अध्ययन का निष्कर्ष उन महिलाओं को आश्वस्त करता है, जो कोविड-19 से संक्रमित हैं और मां बनने वाली हैं।

अध्ययन में पाया गया है कि यदि शिशु के जन्म के दौरान और उसके बाद, मास्क पहनने और शिशु को स्तनपान कराते या गोद में उठाते समय स्तन एवं हाथ संबंधी स्वच्छता सुनिश्चित करने समेत संक्रमण रोकने के लिए मूलभूत कदम उठाए जाते हैं, तो नवजात को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए अस्पताल कर्मियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया, मास्क पहने, संक्रमित मांओं को निजी कक्षों में रखा और उन महिलाओं को अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी गई, जिनमें बच्चे को जन्म देने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कोई जटिलता नहीं थी। अध्ययन के अनुसार, केवल दो शिशु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, लेकिन उनमें भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...