back to top

कोविड-19 मामलों में हालिया बढ़ोतरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिनमें कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का सख्त अनुपालन तथा सूक्ष्म निषेध क्षेत्र बनाया जाना शामिल है ताकि इसके प्रसार पर लगाम लगाई जा सके।

उन्होंने कहा, उन लोगों पर ज्यादा ध्यान है जो उच्च जोखिम वाले आयु वर्ग में हैं और जो महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार तक 5.31 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। जनवरी में रोजाना जहां 2.4 लाख खुराक दी जा रही थीं वहीं मार्च के आखिरी हफ्ते में यह 20 लाख है। सरकार अब 45 साल तक के लोगों को भी टीका लगवाने वालों की श्रेणी में लेकर आई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने जा रही है। जहां तक पाबंदी लगाने की बात है, कोविड-19 की स्थिति हर दिन बदलती है। यहां उम्मीद की किरण यह है कि हम महामारी की वजह से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से बेहतर तैयार हैं। टाइम्स नाऊ द्वारा आयोजित इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन, सुक्ष्म निषेध क्षेत्रों समेत अन्य कदम जहां भी जरूरत होगी उपयोग में लाए जाएंगे।

भारत में कोविड-19 के मामलों और इनमें हाल में आए उछाल पर टिप्पणी करते हुए वर्धन ने कहा कि केंद्र व राज्यों द्वारा किए गए ठोस प्रयासों और भारत द्वारा जांच, निगरानी व उपचार की रणनीति में किए गए निवेश का नतीजा है कि भारत उन देशों में शामिल है जहां प्रति 10 लाख की आबादी पर मामलों और मृतकों की संख्या सबसे कम है। उन्होंने कहा, हमनें यह सशक्त रूप से दिखाया है कि जांच, निगरानी और उपचार की हमारी नीति प्रभावी रूप से विषाणु का प्रसार रोकती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को क्रमिक रूप से खोलने और वाणिज्यिक गतिविधियों को शुरू करने का फैसला देश में कोविड-19 के वक्र में सतत गिरावट के बाद लिया गया था। उन्होंने कहा, कोविड-19 के भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक प्रभाव से उबरने के लिए यह जरूरी था। ऐतिहासिक रूप से पूर्व में महामारियां लहरों में आई हैं और कोविड भी अपवाद नहीं है। यह स्पष्ट रूप से नजर आया जब इसकी दूसरी लहर यूरोप और अमेरिका में पहुंची। यह अभी भी वैज्ञानिक समुदाय के लिए अनसुलझा है कि महामारियां इस तरह व्यवहार क्यों करती हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...