back to top

पुलिस के पास नहीं है हमले में मारे गए पुलिस उपाधीक्षक के पत्र का कोई रिकॉर्ड

कानपुर (उप्र)। कानपुर के बिकरू गांव में पिछले हफ्ते हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे और चौबेपुर के निलंबित थाना अध्यक्ष विनय तिवारी के बीच कथित संबंधों को जाहिर करने वाले मारे गए पुलिस उपाधीक्षक के पत्र का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।

वारदात में मारे गए पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा का एक कथित पत्र सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने चौबेपुर के थाना अध्यक्ष विनय तिवारी और माफिया सरगना विकास दुबे के बीच संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए थे।

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने मंगलवार को कहा कि मारे गए पुलिस उपाधीक्षक द्वारा गत 14 मार्च को कथित रूप से लिखे गए उस पत्र का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके कैंप कार्यालय और पुलिस दफ्तर समेत सभी जगह मौजूद कार्यालय दस्तावेजों और मिश्रा के दफ्तर के गोपनीय हिस्से में रखे तमाम रिकॉर्ड खंगाले गए हैं लेकिन वैसे किसी पत्र का किसी भी पंजिका में अंकन नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने संबंधित लिपिकों से भी इस बारे में पूछा है लेकिन उन्होंने भी ऐसे किसी भी पत्र के बारे में जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है उसमें न तो कोई तारीख लिखी है और ना ही कोई सीरियल नंबर। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने गैंगस्टर विकास दुबे को यह बताया होगा कि पुलिस उसके घर पर दबिश देने आ रही है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए बिल्हौर के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक मिश्रा के कथित पत्र में कहा गया है कि माफिया विकास दुबे पर रंगदारी मांगने, धमकी देने और बलवा करने के आरोप हैं और चौबेपुर के थाना अध्यक्ष विनय तिवारी द्वारा ऐसे दुर्दांत अपराधी के प्रति नरमी दिखाया जाना उनकी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सूत्रों के जरिए मालूम हुआ है कि थानाध्यक्ष तिवारी अक्सर विकास दुबे के घर जाया करते थे और उससे लगातार संपर्क में थे। अगर तिवारी ने अपने काम का तरीका नहीं बदला तो कोई बहुत बड़ी घटना घट सकती है।

गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरम्यानी रात करीब एक बजे बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर दुबे के गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस वारदात में बिल्हौर के पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा, तीन पुलिस उप निरीक्षक तथा 4 सिपाही मारे गए थे ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...