back to top

कैटरीना संग दिखेगी ईशान व सिद्धांत की जोड़ी

मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट के संस्थापक रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कई मेगा हिट फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं जिसने व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। हाल ही में उन्हें कुछ और शो व फिल्मों के साथ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी सफलता हासिल हुई है।

इस सूची में एक अन्य नाम शामिल करते हुए एक्सेल ने अपनी आगामी फिल्म ‘फोन भूत’ की घोषणा कर दी है, जो कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुवेर्दी और ईशान खट्टर अभिनीत एक हॉरर-कॉमेडी है। यह तिकड़ी आपको गुदगुदाने के लिए तैयार है। साल 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘गली बॉय’ और बॉक्सिंग पर आधारित अपनी अगली फिल्म ‘तूफान’ के बाद, ‘फोन भूत’ एक्सेल की एक महत्वपूर्ण घोषणा है।

आगामी सुपरनैचुरल कॉमेडी एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है, जिसे गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है और रवि शंकरन व जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित है। टीम इस साल के अंत तक शूटिंग की शुरूआत करेगी और साल 2021 में इसके रिलीज होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...