back to top

कोविड-19 के नये मामलों की संख्या लगातार घटना पिछले हफ्ते भी जारी रहा : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोविड-19 के नये मामलों में लगातार पिछले हफ्ते भी कमी आई और विश्व में 36 लाख नये मामले सामने आए, जबकि इससे पहले के हफ्ते में संक्रमण के 40 लाख नये मामले सामने आए थे। पिछले हफ्ते मामलों में आई कमी दो महीने से अधिक समय में पहली बार सर्वाधिक कमी थी। विश्व के हर क्षेत्र में मामलों में कमी आई थी। महामारी से जुड़ी विज्ञप्ति में मंगलवार को डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दो क्षेत्रों में संक्रमण के नये मामलों बड़ी कमी दर्ज की गई: पश्चिम एशिया में 22 प्रतिशत कमी हुई और दक्षिण पूर्व एशिया में 16 प्रतिशत कमी आई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले हफ्ते कोविड-19 से सात प्रतिशत कम मौतें हुई और यह संख्या 60,000 से कम रही। दक्षिण पूर्व एशिया में कोविड से मौत में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादातर नये मामले अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, तुर्की और फिलीपीन में सामने आए। स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि तेजी से फैलने वाला वायरस का डेल्टा स्वरूप अब 185 देशों में पाया जा रहा है और यह विश्व के प्रत्येक हिस्से में है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...