back to top

उम्रदराज़ों की संख्या ज्यादा, बच्चों को जन्म देने संबंधी सीमा में छूट देगा चीन

बीजिंग। चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी देश की आबादी की औसत आयु में तेजी से वृद्धि होने के मद्देनजर बच्चों के जन्म पर लागू सीमा में ढील देगी ताकि दंपति दो के बजाए तीन बच्चों को जन्म दे सकें। सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सत्तारूढ़ दल ने 1980 के दशक से जन्म संबंधी सीमाएं लगाई थीं लेकिन अब चीन में कामकाजी आयुवर्ग की आबादी में तेजी से कमी आ रही है और 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों की संख्या बढ़ रही है जिसका असर समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की ओर से बताया गया कि सत्तारूढ़ दल के पोलित ब्यूरो की सोमवार को हुई बैठक में तय हुआ कि चीन बुजुर्ग होती आबादी से सक्रिय रूप से निबटने के लिए प्रमुख नीतियां और उपाय लाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि पार्टी के नेताओं ने कहा कि जन्म देने की आयु सीमा में ढील देने जिसके तहत दंपति तीन बच्चों को भी जन्म दे सकते हैं।

इसके अनुकूल नीतियों में बदलाव करने तथा इससे जुड़े अन्य कदम उठाने से चीन के आबादी संबंधी ढांचे को बेहतर बनाया जा सकता है।
ऐसा अनुमान है कि चीन की 1.4 अरब की आबादी इस दशक के अंत तक चरम पर पहुंचेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी। 11 मई को जारी जनसंख्या संबंधी आंकड़ों से पता चला कि यह अनुमानित गति से भी तेजी से हो रहा है जिसके कारण भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले लोगों की तुलना में कम कर्मचारी उपलब्ध होंगे।

दंपतियों के एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति संबंधी नियमों में 2015 में ढील दी गई थी और दो बच्चों को जन्म देने की अनुमति दी गई थी। इसके एक वर्ष बाद बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई लेकिन बाद में इसमें कमी देखी गई। इसकी वजह लोग रोजगार में कमी, बच्चों को पालने में आने वाला खर्च बताते हैं।

एक अधिकारी ने जनसंख्या आंकड़ों के हवाले से बताया कि चीन की आबादी में कामकाजी आयुवर्ग 15 से 59 वर्ष की हिस्सेदारी 63.3 प्रतिशत है जो एक दशक पहले 70.1प्रतिशत थी। वहीं 65 वर्ष और अधिक आयुवर्ग के लोगों की संख्या 8.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.5 प्रतिशत हो गई है।
वर्ष 2019 के मुकाबले पिछले वर्ष जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में भी कमी आई और यह 1.2 करोड़ है। इनमें से 40 प्रतिशत अपने माता की दूसरी संतान थे जबकि 2017 में देश में जन्म लेने वाले 50 प्रतिशत बच्चे ऐसे थे जो दंपति की दूसरा संतान थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...