back to top

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1.71 लाख हुई, संक्रमण दर 5.50 फीसदी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1.71 लाख (एक लाख 71 हजार 686) हो गई है जो कुल संक्रमण का महज 1.60 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर कम होकर 5.50 फीसदी रह गई है।

कोरोना वायरस के लिए देश में कुल जांच 19.5 करोड़ (19 करोड़ 50 लाख 81 हजार 079) हुई और इनमें से सात लाख 42 हजार 306 जांच बृहस्पतिवार को हुई। मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रीय संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी रह गई है। इसने कहा कि प्रति दस लाख की आबादी पर भारत में मामलों की संख्या सबसे कम है। मंत्रालय ने बताया, जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में यह संख्या काफी अधिक है।

इसने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामले राष्ट्रीय औसत (7768) से कम हैं। इसने कहा कि 28 जनवरी की सुबह आठ बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत करीब 30 लाख (29,28,053) लाभार्थियों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए गए। मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे में 10,205 सत्रों के दौरान 5,72,060 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। इसने कहा कि अभी तक 57,878 सत्र आयोजित किए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया, प्रति दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसने कहा कि जितने लोगों को अभी तक टीका लगाया गया है उनमें 72.46 फीसदी लाभार्थी दस राज्यों से हैं। कर्नाटक और राजस्थान के बाद उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक संख्या में लाभार्थियों को टीके लगाए गए। भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,03,94,352 है।

पिछले 24 घंटे में कुल 18,855 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 20,746 रोगी ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 85.73 फीसदी पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं और कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 6451 नए मामले सामने आए हैं। इसने बताया कि पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है जिनमें सबसे अधिक 50 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

RELATED ARTICLES

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...