back to top

लखनऊ मंडल के नए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने संभाला पदभार,बोले-सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य समय पर पूरे होंगे

लखनऊ। लखनऊ मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और वरीयता के साथ निभाया जाएगा।

नए मंडलायुक्त ने पदभार संभालने के तुरंत बाद कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न महत्वपूर्ण डेस्कों पर जाकर कर्मचारियों से कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से विभागीय प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और कार्यों को और अधिक पारदर्शी व सुचारु ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए।

शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर में ट्रैफिक की दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे।

मंडलायुक्त ने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...