महापौर ने कम्यूनिटी किचन के कर्मचारियों को बांटे गमछे

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को केके पैलेस स्थित जोन 5 की कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत 50 कर्मचारियों को गमछे भी वितरित किये। महापौर के साथ उपाध्यक्ष सिंधी अकादमी नानक चंद लखमानी, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, नगर अभियंता एससी सिंह उपस्थित रहे।

नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 11 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 86739 लंच पैकेट का वितरण किया गया। कम्युनिटी किचेन के लिए प्रियंका सिंह (एटलस जॉब सर्विसेज) द्वारा एक लाख, मेसर्स आराध्य इंटरप्राइजेज ने एक लाख, देवी प्रसाद वाल्मीकि ने 51 हजार व पार्षद वीना रावत ने 10 हजार रुपये की धनराशि सहयोग दिया। इस तरह से कुल 2,61,000 रुपये की सहयोग राशि जमा की गयी। नगर आयुक्त ने अपील की है कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

ग्रीन एम्बुलेंस से हो रही पेड-पौधों की सिंचाई

लखनऊ। पेड़Þ-पौधों को सूखने से बचाने के लिए नगर निगम की ग्रीन एम्बुलेन्स सेवा मददगार साबित हो रही है। हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त सूचना के आधार पर जोन-1 के प्रेम नगर पार्क, हजरतगंज चौराहा, सिकंदर बाग, नूर मंजिल क्षेत्र, जोन-2 में एमआईएस चौराहा, लेबर कालोनी, राजाजीपुरम कॉटन मिल, आरएलबी अस्पताल, बी-ब्लाक मार्केट, पाल तिराहा, जोन-3 में विवेकानंद अस्पताल, निरालानगर, पुरनिया चैराहा, जोन-4 में गोमती नगर विस्तार, राम भवन के आसपास, दयाल पैराडाइज, जोन-6 में शीतलादेवी में ग्रीन बेल्ट व आसपास के क्षेत्रों में पेड़ पौधो की सिंचाई करायी गयी।

125 लोगों ने हेलो डॉक्टर सेवा में संपर्क किया

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शुरू की गई हैलो डॉक्टर सेवा का फायदा शहरवासियों को मिलना शुरू हो गया है। कमांड सेंटर में इस सेवा के लिए नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 पर मंगलवार को 125 विभिन्न रोगों से संबंधित नागरिकों को दूरभाष पर चिकित्सीय परामर्श दिया गया जिसमें से एलोपैथी से संबंधित 87, आयुर्वेदिक 30 एवं होम्योपैथी के 8 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। यह सेवा सुबह दस से दो बजे तक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट के जरिए भी डॉक्टरों से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

इरानी और वावसोरी फिर बने अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल चैंपियन

न्यूयॉर्क। सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार की रात को खेले गए एक कड़े फाइनल में जीत...

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 373.33...

सेबी शेयर वायदा कारोबार की अवधि, परिपक्वता में सुधार करेगा : सेबी चेयरमैन

मुंबई । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि नियामक शेयर वायदा कारोबार की अवधि एवं...