back to top

संसद और विधानसभाओं में बेहतर किया जाए चर्चा का स्तर : बिड़ला

लखनऊ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद एवं विधानसभाओं में विभिन्न मुद्दों पर होने वाली चर्चा का स्तर और बेहतर करने की जरूरत पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित कानूनों का और गहराई से अध्ययन करने से चर्चा के दौरान उनकी दिशा बेहतर होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं।

बिड़ला ने सातवीं क्षेत्रीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के इंडिया कांफ्रेंस के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसद और विधानसभाओं में चर्चा के स्तर को बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सदस्य प्रस्तावित कानून का जितना ज्यादा अध्ययन करेंगे, उस कानून की दिशा उतनी ही बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि जनता ने सांसदों और विधायकों को कानून बनाने की जिम्मेदारी दी है, ऐसे में यह भी जरूरी है कि सदन में प्रस्तावित कानून पर होने वाली चर्चा का स्तर भी उंचा उठाया जाए, ताकि उस विधेयक की सम्भावित खामियों को बारीकी से सामने लाया जाए।

बिड़ला ने कहा कि लोकसभा तथा विधानसभाओं के पुस्तकालयों, उन सदनों में हुई चर्चाओं और विचारविमर्श को एक मंच पर लाया जाएगा ताकि चुने हुए जनप्रतिनिधि उन्हें देख और पढ़ सकें। इसके लिए सम्बन्धित कमेटी जल्द ही निर्णय लेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...