back to top

चुनाव से पहले मुफ्त वाली स्कीम बिहार भी पहुंची, अब 125 यूनिट फ्री बिजली देगी सरकार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार के लोगों को अब 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। सीएम ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर दी है। यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा। इसका फायदा जुलाई महीने से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। कुल मिलाकर अब 125 यूनिट तक की बिजली इस्तेमाल करने पर कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली मुहया करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत जो बहुत गरीब परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इतना ही नहीं, बाकी लोगों के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन साल में एक अनुमान के अनुसार 10,000 मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी। जिससे बिजली संकट भी काफी हद तक खत्म होगा।

इससे पहले बिहार में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि बिहार में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। रिक्तियों की गिनती पूरी की जाएगी और TRE4 की परीक्षाएं जल्द कराई जाएंगी। इतना ही नहीं, महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा, ताकि बिहार की महिलाएं आगे बढ़ सकें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...