back to top

संजय लीला भंसाली के वेब शो ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ की पहली झलक आई सामने, देखिए टीजर!

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली के वेब शो हीरामंडी: द डायमंड बाजार की पहली झलक सामने आ गई है और यह दीवाना कर देने वाली दुनिया से रूबरू कराता है। बता दें, अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही ये वेब सीरीज सुर्खियों में रही है और जिसके फर्स्ट लुक का इंतजार हर किसी को बेसब्री से था। खैर, अब इसकी रंगीन दुनिया से पर्दा उठ चुका है क्योंकि इसका टीजर जारी हो चुका है। खूबसूरत कैनवास और लार्जर दैन लाइफ सेट के साथ कलाकारों की टोली लेकर आने वाली हीरामंडी एक ऐसा जादू है जिसे संजय लीला भंसाली अपनी पहली फिल्म के साथ वेब दुनिया में पेश कर रहे हैं।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेब जगत के लिए सबसे बड़ा शो है जिसे इतने भव्य पैमाने पर पहले कभी नहीं देखा गया है। यह एक ऐसी सीरीज है जो निश्चित रूप से भारतीय और ग्लोबल दर्शकों के लिए वेब सीरीज की दुनिया को फिर से परिभाषित करेगी। संजय लीला भंसाली नेटफ्लिक्स के साथ मिल कर शो को ग्लोबल बना रहे हैं और जो एक ग्लोबल घटना बनने के लिए तैयार है।

https://www.instagram.com/reel/C2ynglJOUcM/?utm_source=ig_web_copy_link

यह संजय लीला भंसाली का जादू है जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है। यह आपको विजुअली दीवाना कर देने वाली दुनिया की यात्रा कराएगा। इसके संगीत से लेकर शानदार नजारें और अभिनेताओं के लुक तक, सब कुछ कल्पना से परे है। संजय लीला भंसाली की कहानी कहने की कला हर फ्रेम में नजर आ रही हैं। यह ग्लोबल दर्शकों के लिए सबसे देसी अंदाज में बताई गई भारतीय कहानी है।

इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...