back to top

दारोगा के मकान की छत से कूदा अगवा बेटी का पिता, मौके पर मौत

मेरठ। मेरठ जनपद के थाना पल्लवपुरम अंतर्गत एकता नगर में अगवा की गई एक बेटी के पिता ने एक दारोगा के मकान की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (सिटी) विनीत भटनागर ने घटना के बारे में बताया कि बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से एक युवती कई दिन पूर्व लापता हुई थी। युवती के स्वजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मांमले की जांच-पड़ताल थाने में तैनात दारोगा सुनील कुमार मिठालिया कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दारोगा का घर मेरठ में पल्लवपुरम स्थित एकतानगर में है। पुलिस को युवती की लोकेशन बुलंदशहर में मिली थी। विवेचना कर रहे दारोगा सुनील कुमार के साथ युवती के पिता रामचंद्र और उनके एक रिश्तेदार बुधवार को बुलंदशहर आ गए थे लेकिन काफी तलाश के बावजूद युवती का पता नहीं लगा।

बुलंदशहर पुलिस ने आश्वासन दिया कि खोजबीन कराई जाएगी और उनसे बृहस्पतिवार को दोबारा आने को कहा था जिसके बाद दारोगा बरेली जाने के बजाय अपने घर मेरठ चले आए। उनके साथ युवती के 60 वर्षीय पिता रामचंद्र और दो अन्य व्यक्ति भी थे। एसपी ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। 26 अगस्त को बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे युवती के पिता दारोगा के मकान की छत से कूद गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया। सुबह ही वे शव बरेली ले गए। पुलिस द्वारा इस घटना को कई घंटे तक मीडिया से छिपाने का प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...