back to top

देश करगिल युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों का हमेशा आभारी रहेगा : कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि देश हमेशा उन सैनिकों का आभारी रहेगा जिन्होंने भारत माता की रक्षा करने के लिए करगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 21वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की निडरता, दृढ संकल्प और असाधारण वीरता का प्रतीक है।

भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय के सफलतापूर्वक समाप्त होने की घोषणा करते हुए करगिल के बर्फीले पहाड़ों पर करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद जीत का एलान किया था।

सशस्त्र बलों के सर्वाेच्च कमांडर कोविंद ने कहा, करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की निडरता, दृढ़ संकल्प और असाधारण वीरता का प्रतीक है। मैं उन सैनिकों को नमन करता हूं जो भारत माता की रक्षा के लिए दुश्मन से लड़े और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश हमेशा उनका और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञ रहेगा। करगिल युद्ध में 500 से अधिक सैनिक शहीद हो गए थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...