back to top

दुबई में केरल का केंद्र 2,500 लोगों को रोज़ इफ्तार करा रहा है

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में केरल मुस्लिम केंद्र विभिन्न तबकों के 2500 से ज्यादा लोगों को रोजाना इफ्तार करा रहा है। गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि इतने लोगों को इफ्तार करने के लिए व्यवस्था बनाने और इफ्तारी का ठीक से वितरण करने के लिए 210 स्वयंसेवकों के समूह को सात दलों में विभाजित किया गया है।

केरल मुस्लिम सांस्कृतिक केंद्र

केरल मुस्लिम सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष इब्राहीम इलेत्तिल ने बताया, अधिकतर स्वयंसेवक ड्राइवर, एसी का रखरखाव करने वाले कर्मचारी, कार्यालय सहायक और अन्य नियमित नौकरी करने वाले कर्मी हैं। इन स्वयंसेवकों में कारोबारी और पेशेवर कर्मी भी हैं। उन्होंने बताया कि जब 2012 में हमने सामुदायिक इफ्तार शुरू किया था तो हम सिर्फ 1500 लोगों को इफ्तार कराते थे।

हम 2550 लोगों को इफ्तार कराते हैं

बाद में इफ्तार के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। औसतन हम 2550 लोगों को इफ्तार कराते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति भी हमारी टीमों का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि रमज़ान के महीने में दुनियाभर के मुसलमान रोज़ा रखते हैं और सूरज डूबने पर रोज़ा (व्रत) खोलते हैं। इसे इफ्तार कहते हैं। इफ्तार के भोजन को इफ्तारी कहते हैं।

RELATED ARTICLES

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...