back to top

आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से देश में निहित क्षमताओं के इस्तेमाल में मिलेगी मदद : नायडू

नई दिल्ली।उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आह्वान करने का उद्देश्य संरक्षणवाद या अलगाववाद को बढ़ावा देना नहीं बल्कि विकास की एक व्यवहारिक रणनीति अपनाना है जिससे देश अपनी निहित क्षमताओं को पहचान कर उनका लाभ उठा सके।

मोबाइल ऐप एलिमेंट्स के डिजिटल लॉन्च के मौके पर नायडू ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान का उद्देश्य आधारभूत ढांचे, आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, मानव संसाधनों को समृद्ध बनाकर तथा मजबूत आपूर्ति श्रृंखला तैयार कर देश की आर्थिक क्षमताओं को नई ऊर्जा देना है। नायडू ने कहा, यह संरक्षणवाद या अलगाववाद का आह्वान नहीं बल्कि एक व्यवहारिक विकास रणनीति अपनाना है जिससे देश अपनी अंतर्निहित क्षमताओं को पहचान सके और उनका लाभ उठा सके।

उन्होंने कहा कि भारत दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों में नेतृत्व वाले पदों पर बैठे अपने प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की वजह से दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की महाशक्ति के तौर पर जाना जाता है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को की गई आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज की घोषणा बेहद उपयुक्त है क्योंकि यह भारतीय आईटी विशेषज्ञों को जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने वाले विभिन्न ऐप तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

उपराष्ट्रपति ने बताया कि एक हजार से ज्यादा आईटी विशेषज्ञों ने मिलकर यह ऐप तैयार किया है। ए आईटी विशेषज्ञ आर्ट ऑफ लीविंग के स्वयंसेवक भी हैं। ऐप के इस डिजिलट लॉन्च में आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी शामिल हुए। लॉन्च कार्यक्रम के यू-ट्यूब लिंक पर, ऐप विकसित करने वालों ने कहा कि एलिमेंट्स पर लोग वैश्विक रूप से जुड़ सकते हैं और स्थानीय स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं का डेटा भारत में ही रहेगा और उपभोक्ता की सहमति के बिना इसे किसी तीसरे पक्ष से साझा नहीं किया जाएगा। इसमें मुफ्त ऑडियो-वीडियो कॉल के साथ ही निजी चैट की सुविधा भी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय तकनीकी उद्योगों और पेशेवरों द्वारा इस तरह की पहल वास्तव में सराहनीय है क्योंकि उन्होंने न सिर्फ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की महारत का प्रदर्शन किया है बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...