back to top

कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मजबूत रखा जाये : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्देश दिये हैं कि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के मकसद से स्थापित किए गए कन्टेनमेंट जोन में अलग-अलग गतिविधियों को प्रतिबन्धित रखे जाने के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाये। इसके साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कन्टेनमेंट जोन में लोगों को जरूरी सामग्री की उपलब्धता में कोई असुविधा न हो।

उन्होंने अलग-अलग कार्यालयों और संस्थानों वैगहरा में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क के सुचारु संचालन पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क में पल्स आक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थमार्मीटर और सैनिटाइजर की उपलब्धता रहे। मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की 23 करोड़ जनता को प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं देने का काम कर रही है।

प्रदेश में एल-1, एल-2 और एल-3 श्रेणी के कोविड अस्पताल

कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में एल-1, एल-2 और एल-3 श्रेणी के कोविड अस्पताल बनाये गये हैं, जिनके माध्यम से कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।
योगी ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को निर्देश दिया कि वे कानपुर नगर में कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं की मौके पर समीक्षा करें और इन्हें और प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तय करें।

उन्होंने कहा कि नॉन कोविड अस्पतालों में मरीजों की पल्स आक्सीमीटर के माध्यम से नियमित जांच की जाये। उन्होंने जिला स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने जिले में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसलिए यह कार्य बहुत ही सावधानी व धैर्य के साथ सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या बढ़ायी जाये। कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने संक्रमण से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किए जाने के काम को जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जागरूकता पैदा के लिए टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों, पोस्टर-बैनर, होर्डिंग तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाये।

RELATED ARTICLES

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...