back to top

देश-दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय : नायडू

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं को सेवा के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए और राज्य विधानसभाओं तथा संसद में उनका अधिक प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के पूर्व नायडू ने राज्यसभा में कहा कि महिलाओं द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के बावजूद लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा अब भी उनसे दूर है। उन्होंने समाज की मानसिकता में बदलाव के साथ ही महिलाओं के लिए शैक्षिक, स्वास्थ्य और रोजगार के मौके मुहैया कराने पर बल दिया।

नायडू ने कहा कि महिलाओं को राज्य विधानसभाओं और संसद में काम करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। नायडू ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को सबको समान अधिकार और सबको सम्मान प्राप्त करने के लिए अहम माना था।

उन्होंने कहा कि आज, सभी क्षेत्रों में महिलाओं के उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के बाद भी लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा दूर की चीज बनी हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। इसके लिए पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को दुरूस्त करने की जरूरत है।

इसके साथ ही समाज की मानसिकता को बदलने की भी जरूरत है। उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद हमारे देश की महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज कराई है।

सभापति ने कहा कि महिलाओं ने ममतामई मां से लेकर लड़ाकू विमानों की पायलट तक, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नेतृत्व से लेकर पर्वत शिखरों को छूने तक की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर महिलाओं ने दकियानूसी विचारों को पीछे छोड़ते हुए राजनीति, साहित्य, खेलकूद, कारोबार सहित सभी क्षेत्रों में मौका मिलने पर अपनी प्रतिभा को साबित किया है।

नायडू ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि महिलाओं की उपलब्धियों के सफर को जारी रखने में हम सकारात्मक सहयोग करें। इस मौके पर उन्होंने उच्च सदन की महिला सदस्यों के योगदान की सराहना की और पूरे सदन की ओर से महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों के लिए आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है लेकिन उस दिन रविवार होने के नाते सदन में अवकाश रहेगा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...