back to top

कश्मीर में हुई मुठभेड़ में हिज़्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिज़्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि सीआईपीएफ और राज्य पुलिस के एक-एक कर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मृत दहशतगर्दों की शिनाख्त नहीं की जबकि सूत्रों ने बताया कि अभियान में ढेर किया गया एक आतंकवादी हिज़्बुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर था जिसका ताल्लुक श्रीनगर से था।

उन्होंने बताया कि माना जाता है कि दूसरा आतंकी विदेशी नागरिक है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, श्रीनगर के नवाकदल के अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारुद जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कर्मी जख्मी हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सोमवार रात को पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ देर रात करीब दो बजे शुरू हुई और उसके बाद करीब पांच घंटे तक कोई गोली नहीं चली।

इसके बाद सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो हुई। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में बीएसएनएल पोस्टपेड सेवा को छोड़ कर सभी मोबाइल इंटरनेट और सभी मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की हुई पहचान

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-र्हुियत के अध्यक्ष अशरफ सहराई के पुत्र जुनय सहराई सहित दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जुनय सहराई मार्च 2018 से लापता था और बाद में एके-47 थामे हुए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सहराई ने कश्मीर विश्वविद्यालय से एमबीए की अपनी डिग्री पूरी की थी। यह पहला ऐसा मामला है, जहां जम्मू कश्मीरी के किसी अलगाववादी नेता का बेटा आतंकी संगठन में शामिल हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...