back to top

आतंकवादियों ने श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर किया हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर। आतंकवादियों ने शहर के नौगाम क्षेत्र में सुरक्षा बलों के एक दल पर सोमवार को हमला कर दिया जिससे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर को नौगाम के कंदीजल पुल के पास सुरक्षा बलों के एक दल पर गोली चलाना शुरू दिया।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सीआरपीएफ के एक एएसआई समेत पांच कर्मी घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने दो कर्मियों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शहीद हुए कांस्टेबलों के नाम शेलेंद्र प्रताप सिंह और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी है।

अधिकारी ने कहा कि घायल हुए कर्मी-एएसआई गोरख नाथ, कांस्टेबल किरगैन और कांस्टेबल जेम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थित बताई गई है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और आगे की जानकारी मिलना बाकी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...