back to top

नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त आतंकी रणजीत गिरफ्तार

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कुख्यात नार्काे-आतंकी रणजीत सिंह को सिरसा से गिरफ्तार कर लिया जो करीब एक साल से फरार चल रहा था। वह पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए भारत में मादक पदार्थों को पहुंचाने काम करता था। इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में किया जाता था।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर निवासी रणजीत सिंह उर्फ चीता को हरियाणा के सिरसा में गुप्त सूचना पर आधारित एक अभियान में गिरफ्तार किया। बयान के अनुसार एनआईए ने पिछले साल जून में एक मामला दर्ज किया था और पिछले साल दिसंबर में सिंह समेत 15 लोगों और चार कंपनियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

एनआईए के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एक मादक पदार्थ जब्ती मामले में जांच में पता चला कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए धन इकट्ठा करने के लिहाज से मादक पदार्थों की तस्करी का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें बताया गया कि तस्करी से मिलने वाले पैसे को कूरियर और हवाला माध्यम से आतंकी गतिविधियों के लिए कश्मीर घाटी भेजा जाता था।

सिंह हिज्बुल मुजाहिदीन के हाल में सामने आए आतंकी वित्तपोषण मॉड्यूल में भी प्रमुख आरोपी है। पंजाब पुलिस ने इस साल अप्रैल में दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा में नौगाम निवासी हिलाल अहमद वागाय को 29 लाख रुपये नकदी के साथ अमृतसर से गिरफ्तार करके मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। यह धन कश्मीर घाटी भेजा जा रहा था, जिसे हिज्बुल के तथाकथित आपरेशन कमांडर रियाज नायकू को सौंपा जाना था।

सुरक्षा बलों ने पिछले दिनों नायकू को कश्मीर के पुलवामा जिले में उसके गांव में मार गिराया था। एनआईए ने शुक्रवार को मामला अपने हाथ में लिया और जांच शुरू कर दी। सिंह और इकबाल सिंह पाकिस्तान से आयातित सेंधा नमक की खेप में छिपाकर लाये जा रहे 532 किलोग्राम हेरोइन के जब्त होने के मामले में मुख्य आरोपी हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...