back to top

आतंकवाद कैंसर है, महामारी की तरह सभी को प्रभावित करता है : जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि जिन देशों ने आतंकवादियों को तैयार किया और उन्हें दूसरे देशों में भेजने का काम किया ,वे भी अपने आप को आतंकवाद के पीड़ित के रूप में पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बुराई को समर्थन देने वाले ढांचों को बंद करने के लिए वैश्चिक तंत्र बनाने की जरूरत है।

पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दवाब के कारण आतंकी समूहों और संबंधित आपराधिक गिरोहों को मदद, प्रशिक्षण और निर्देश देने में संलग्न एक देश को अंतत: अनिच्छा से उसके क्षेत्र में वांछित आतंकवादियों और संगठित अपराध से जुड़े नेताओं की मौजूदगी की बात स्वीकर करनी पड़ी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान द्वारा जारी एक सांविधिक नियामक आदेश (एसआरओ) में दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद, मसूद अजहर सहित 80 आतंकवादियों के नाम का उल्लेख है। इस आदेश का मकसद आतंकवाद निरोधक निकाय वित्तीय कार्यवाही कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा कालीसूची में डाले जाने से बचना था। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने भारत की वैश्विक दृष्टि, आत्मनिर्भरता का सार, बहुपक्षता सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।

आर्थिक मुद्दों और सरकार के आत्मनिर्भर भारत बनाने पर ध्यान देने का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, आजीविका और नवोन्मेष को राजनीतिक फैशन और वाणिज्यिक सहुलियत की बलिवेदी पर बलिदान नहीं किया जाना चाहिए। विश्वास करें, कि हमारे देश के पास काफी कुछ है, अगर हममें उसे आगे बढ़ाने का विश्वास हो। आतंकवाद की चुनौती का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद कैंसर है और यह कैंसर उसी प्रकार सभी को प्रभावित करता है, जिस प्रकार महामारी सम्पूर्ण मानवता को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद और महामारी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया तब आई है जब एक विशिष्ट घटना के कारण पर्याप्त व्यवधान उत्पन्न हो गया। उन्होंने 9 : 11 आतंकी हमले और 26 :11 मुम्बई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि एफएटीएफ सहित कई तरह के तंत्र स्थापित किए गए हैं लेकिन विश्व के समक्ष अभी भी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर समग्र संधि की कमी है और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश अभी भी कुछ बुनियादी सिद्धांतों को लेकर जद्दोजेहद कर रहे हैं।

पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा कि जिन देशों ने आतंकवादियों को तैयार किया और उन्हें अन्य देशों में भेजा , वे भी अपने आप को आतंकवाद के पीड़ित के रूप में पेश कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तंत्र के माध्यम से सतत दबाव के कारण आतंकी समूहो और उनसे जुड़ी एजेंसियों की धन संबंधी गतिविधियां रूकी है और ऐसा पिछले सप्ताह देखा गया।

उन्होंने कहा कि इसके कारण ही आतंकी समूहों और संबंधित आपराधिक सिंडिकेटों को मदद, प्रशिक्षण और निर्देश देने में संलग्न एक देश को अंतत: अनिच्छा से उसके क्षेत्र में वांछित आतंकवादियों और संगठित अपराध से जुड़े नेताओं की मौजूदगी की बात स्वीकर करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, और जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनके खिलाफ संघर्ष साथ साथ चल रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...