back to top

तेंदुलकर अगले महीने सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला टी20 में उतरेंगे मैदान पर, रायपुर करेगा मेजबानी

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज क्रिकेटर अगले महीने दो से 21 मार्च तक रायपुर में खेले जाने वाले अनएकेडमी सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला (रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज) टी20 से एक बार फिर मैदान पर वापसी करेगे। इसके पहले सत्र को चार मैचों के बाद कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल 11 मार्च को निलंबित कर दिया गया था।

आयोजकों ने मंगलवार को घोषणा की कि शेष सभी मैच रायपुर में 65,000 दर्शकों की क्षमता वाले नवनिर्मित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान, मुथैया मुरलीधरन के साथ क्रिकेट खेलने वाले पांच देशों के कई और पूर्व दिग्गज इस वार्षिक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जादू बिखेरेंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत के पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे। इसका आयोजन देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, चूंकि देश में क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रियता वाला खेल है और यहां क्रिकेटरों को आदर्श नायकों के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में इस लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला टी20 के दौरान रायपुर में दिग्गजों की मेजबानी करना गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, यह एक अद्भुत अवधारणा है कि लोगों को सड़क पर होने वाले खतरे के बारे में जागरूक किया जाए। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय सड़कों पर हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...