back to top

तेंदुलकर ने प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का किया उद्घाटन

मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अंधेरी के उपनगरीय इलाके में स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया और इस घातक संक्रमण से उबरने वाले लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करके गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जिंदगी बचाने में मदद करने की अपील की। यह प्लाज्मा यूनिट बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक पहल है।

इस यूनिट में इस रोग से ठीक होने वाले लोगों के दान किए गए रक्त प्लाज्मा से कोविड-19 रोगियों की प्लाज्मा थेरेपी की जाएगी। तेंदुलकर ने कहा, हम कोविड-19 महामारी के रूप में अपने स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। ऐसे मौके पर हमारे चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, नगरपालिका और सरकारी कर्मचारी वायरस से प्रभावित सभी लोगों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, विश्व भर के शोधकर्ता प्रभावी टीका और उपचार खोजने के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच प्लाज्मा थेरेपी गंभीर रूप से बीमार रोगियों के उपचार के लिए एक विकल्प के तौर पर सामने आई है। मैं बीएमसी को यह सेवा शुरू करने के लिए बधाई देता हूं जिससे कई लोगों की जिंदगी बचेगी। उन्होंने इस बीमारी से उबरने वाले लोगों से गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील की।

तेंदुलकर ने कहा, मैं कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और प्लाज्मा के लिए अपना रक्तदान करें और उन रोगियों की जान बचाने में मदद करें जो गंभीर रूप से बीमार हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के दो लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जो देश में सर्वाधिक हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...