back to top

कोविड-19 से संक्रमित तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने के छह दिन बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस 47 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। तेंदुलकर ने लिखा, आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आभार।

चिकित्सा सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में मैं घर वापस लौट जाऊंगा। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। तेंदुलकर को 27 मार्च को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया था और इसके बाद वह घर में ही पृथकवास पर थे। भारत की 2011 की विश्व कप जीत में शामिल रहे इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस उपलब्धि की 10वीं वर्षगांठ पर अपने साथियों को बधाई भी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, सभी भारतीयों और मेरे साथियों को हमारी विश्व कप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई। तेंदुलकर के अलावा पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान, उनके भाई यूसुफ और एस बद्रीनाथ ने घोषणा की थी कि उन्हें कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है। इन सभी ने हाल में रोड सेफ्टी विश्व सीरीज चैलेंज में भाग लिया था। रायपुर में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने तेंदुलकर की अगुवाई में जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...