back to top

एशिया में यूजर बढ़ने से टेलीग्राम के सब्सक्राइबर 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली। मैसेजिंग सेवा प्रदाता कंपनी टेलीग्राम के सब्सक्राइबर की संख्या 50 करोड़ के पार चली गई। प्रतिस्पर्धी व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति को लेकर विवाद के बाद टेलीग्राम के यूजर हालिया कुछ दिन में तेजी से बढ़े हैं।

टेलीग्राम ने एक बयान में बताया कि पिछले 72 घंटे में उससे 2.5 करोड़ नए यूजर जुड़े हैं। उसने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में उसके कुल सब्सक्राइबर 50 करोड़ के पार चले गए और लगातार बढ़ ही रहे हैं। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसे भारत में कितने नए यूजर मिले हैं। उसने कहा कि उसके नए यूजरों में 38 प्रतिशत एशिया से हैं।

इसके अलावा यूरोप से 27 प्रतिशत, लैटिन अमेरिका से 21 प्रतिशत और पश्चिम एशिया व उत्तरी अफ्रीका से आठ प्रतिशत नए यूजर आए हैं। सेंसर टावर के आंकड़ों के हवाले से कुछ खबरों में कहा गया है कि भारत में छह से 10 जनवरी के दौरान टेलीग्राम को 15 लाख नए डाउनलोड मिले हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार और डेटा का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। देश में 30 अक्टूबर 2020 तक कुल 117 करोड़ थे टेलीफोन कनेक्शन, जिनमें 115 करोड़ मोबाइल कनेक्शन थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...