back to top

टाटा स्टील ने हरियाणा में लोहे के कबाड़ से इस्पात उत्‍पादन संयंत्र चालू किया

नयी दिल्ली। टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के रोहतक में उसका पहला इस्पात पुनर्चक्रण संयंत्र चालू हो गया। टाटा स्टील ने एक बयान में कहा कि पांच लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले संयंत्र को आरती ग्रीन टेक लिमिटेड के सहयोग से बनाओ-रखो-चलाओ (बीओओ) आधार पर स्थापित किया गया है। कंपनी ने संयंत्र के संबंध में वित्तीय ब्यौरे का खुलासा नहीं किया। बयान में कहा गया, यह भारत में पहला ऐसा संयंत्र है, जो आधुनिक और मशीनीकृत उपकरणों जैसे श्रेडर, बेलर, मटेरियल हैंडलर आदि से युक्त है। टाटा स्टील में इस्पात पुनर्चक्रण व्यवसाय के प्रमुख योगेश बेदी ने कहा कि इस्पात को कई बार पुनर्चक्रित किया जा सकता है और यह अपने गुणों को नहीं खोता है। इसलिए इस्पात कबाड़ एक मूल्यवान संसाधन है और इस्पात बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है। टाटा स्टील समूह दुनिया की शीर्ष इस्पात कंपनियों में से एक है। उसका सालाना कच्चा इस्पात क्षमता 3.40 करोड़ टन है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...