back to top

टंडन जी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया : चौहान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख: व्यक्त किया। टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चौहान ने टंडन को श्रद्धांजलि देने हुए कई ट्वीट किए।

उन्होंने ट्वीट किया, मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए टंडन जी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु उनके योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा। आत्मा अजर-अमर है। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, परंतु अपने सुविचारों से वह हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।

चौहान ने कहा, हम सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को टंडन जी का मार्गदर्शन लंबे समय तक मिला। उन्होंने जनता और राष्ट्र की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए अपनी नीतियों से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश को भी सशक्त किया।

मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश के राज्यपाल टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ जाएंगे। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, लालजी टंडन जी से हमेशा पितृवत स्नेह मिलता रहा। मुझे उनके मध्यप्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले भी उनके सान्निध्य का सौभाग्य मिला था। चाहे कोई भी विषय हो, उनकी पकड़ अद्भुत थी। वह अपने आप में एक पुस्तकालय थे। विनम्र श्रद्घांजलि। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को यह दुख: सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

दिग्विजय सिंह ने व्यक्त किया शोक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टंडन के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त करते हुए कहा, महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन का दु:खद समाचार सुनकर बेहद दु:ख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। टंडन जी के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं।

गोपाल भार्गव ने व्यक्त किया शोक

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हू। कुशल संगठक और प्रशासक श्रद्घेय टंडन जी के निधन से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अवसान हुआ है। ईश्वर टंडन जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति।

कमल पटेल ने व्यक्त किया शोक

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, रामकिशोर कांवरे और अन्य नेताओं ने भी राज्यपाल लालजी टंडन पर गहरा दुख: व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...