back to top

तालिबान का अफगानिस्तान पर हमला, 3 की मौत

काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान के मुख्य शहरों में शामिल कुंदुज पर एक बड़ा हमला किया है। इसमें कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालिबान ने यह हमला ऐसे समय किया है जब वह 18 साल से चल रहे युद्घ को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है। आतंकवादियों की मांग है कि सभी विदेशी बल अफगानिस्तान से बाहर जाएं। तालिबान का देश के करीब आधे हिस्से में कब्जा या दबदबा है और वह अमेरिका के नेतृत्व में 2001 में हुई लड़ाई में हार के बाद से सबसे मजबूत स्थिति में हैं। इस तरह के हमलों को वार्ता में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अफगान अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के हताहत होने की पुष्टि की लेकिन संख्या का खुलासा नहीं किया। साथ ही कहा कि हवाई हमले में तालिबान के कम से कम 26 सदस्य मारे गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल कुंदुज में हमलों का जवाब दे रहे हैं। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुंदुज वह क्षेत्र है जो उत्तरी अफगानिस्तान के साथ-साथ राजधानी काबुल तक आसान पहुंच उपलब्ध कराता है।

 

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा कि यह हमला पूरी तरह से शांति वार्ता के खिलाफ है। प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक एसानुल्लाह फेजली ने कहा कि तीन नागरिकों के शवों को कुंदुज अस्पताल ले जाया गया है और यहां 41 घायलों का इलाज भी चल रहा है। प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रब्बानी रब्बानी ने बताया कि तालिबान ने कुंदुज अस्पताल पर संक्षिप्त तौर पर कब्जा कर लिया हालांकि फेजली ने कहा कि जब अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया कि गोलीबारी में मरीज घायल हो सकते हैं तो वह चले गए। उन्होंने कहा कि एक तरह से हम शुक्रगुजार हैं कि तालिबान ने उसे स्वीकार कर लिया जो उन्हें बताया गया। अफगानिस्तान में नाटो अभियान के अधिकारियों ने तत्काल इस सवाल कि क्या वह भी हमले का प्रत्युत्तर दे रहे हैं, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...