back to top

मैकेफी की सबसे खतरनाक हस्तियों की सूची में तब्बू, तापसी पन्नू और अनुष्का शर्मा

मुंबई। एंटीवायरस बनाने वाली साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी मैकेफी द्वारा मंगलवार को जारी एक सूची के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा उन 10 शीर्ष शख्सियतों में शामिल हैं जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करने पर वायरस के संपर्क में आने का जोखिम सबसे ज्यादा है।

मैकेफी की सबसे खतरनाक हस्तियों की 2020 की अंतरराष्ट्रीय सूची में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर अभिनेत्री तब्बू हैं। तब्बू हाल ही में अ सूटेबल ब्वॉय पर आधारित मीरा नायर की सीरीज में नजर आई थीं। तीसरे स्थान पर फिल्म थप्पड़ की अभिनेत्री तापसी पन्नू हैं जबकि चौथे स्थान पर फिल्म निर्माता-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं और पांचवें स्थान पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं।

अगले पांच पायदानों पर भी मनोरंजन जगत से जुड़े लोग हैं जिनमें छठें स्थान पर गायक अरमान मलिक, सातवें स्थान पर अभिनेत्री सारा अली खान, आठवें स्थान पर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, नौवें स्थान पर अभिनेता शाहरुख खान और 10वें स्थान पर गायक अरिजीत सिंह हैं।

खेल की दुनिया से रोनाल्डो को छोड़कर मैकेफी की इस सूची का 14वां संस्करण मनोरंजन जगत और ग्लैमर की दुनिया के नामों से भरा पड़ा है। मैकेफी इंडिया के उपाध्यक्ष अभियांत्रिकी और प्रबंध निदेशक वेंकट कृष्णपुर ने कहा कि उपभोक्ता मुफ्त मनोरंजन के लिए अधिक से अधिक इंटरनेट उपयोग करते हैं और साइबर अपराधी उपभोक्ताओं की इसी दिलचस्पी का फायदा उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोग मुफ्त में खेल समारोह, फिल्में, वेब सीरीज आदि देखने की कोशिश करते हैं और जब उपभोक्ता मुफ्त सुविधा के लिए सुरक्षा से समझौता करते हैं, तो वे अपने डिजिटल जीवन को जोखिम में डालते हैं। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...