back to top

‘रश्मि रॉकेट’ में नजर आयेंगी तापसी पन्नू

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में नजर आने वाली हैं। कच्छ के नमक पान में शुरूआत करते हुए, रश्मि रॉकेट एक गांव की एक युवा लड़की के बारे में है, जिसे ऊपर वाले ने तेजी से दौड़ने के वरदान से नवाजा है। वह एक अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है और इसीलिए गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं।

जब रश्मि को अपनी प्रतिभा को प्रोफेशनल रूप से प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, तो वह इस अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देती, केवल यह महसूस करने के लिए कि फिनिश लाइन की दौड़ कई बाधाओं से लैस है और एक एथलेटिक प्रतियोगिता की तरह नजर आने वाली यह रेस उसके लिए सम्मान, आदर और यहां तक कि उसकी पहचान के लिए एक व्यक्तिगत लड़ाई में बदल जाती है। रश्मि रॉकेट नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखीत है।

यह फिल्म आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित की जाएगी जिन्होंने कारवां का निर्देशन किया था। निर्देशक आकर्ष खुराना ने कहा, जब महामारी की शुरूआत हुई तब हम सभी शूटिंग के लिए तैयार थे। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं। मेरी टीम और मैं इस सफर को शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक शानदार कहानी है जिसे मैं बताने के लिए उत्साहित हूं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...