back to top

तापसी पन्नू ने की रश्मि रॉकेट के लिए अपने प्रशिक्षण की झलकियां साझा

मुंबई। तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म रश्मि रॉकेट में एक खिलाड़ी की भूमिका को लेकर बुधवार को कहा कि किरदार के लिए प्रशिक्षण की प्रक्रिया और शारीरिक बदलाव बहुत मुश्किल और दर्द भरा था। गुजरात के कच्छ में बुनी गई इस फिल्म में पन्नू खिलाड़ी की मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री ने रश्मि रॉकेट में अपनी भूमिका के लिए प्रशिक्षण की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की।

पन्नू ने 44 सेकेंड के अपने वीडियो में कहा, यह दर्दभरा था। शूटिंग के तीसरे दिन मेरे शरीर ने जवाब दे दिया था, मैं बिल्कुल दौड़ नहीं पा रही थी। मुझे शूटिंग रोकनी पड़ी ताकि मैं चल पाऊं। इस फिल्म के लिए मुझे जिम में बहुत मेहनत करनी पड़ी। वीडियो में पन्नू की जिम में प्रशिक्षण करते हुए कुछ क्लिप थीं जिसमें वे कड़ी मेहनत के बाद थकी हुई भी दिखाई दे रही हैं और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ लग रही हैं।

वीडियो के साथ ही पन्नू ने कहा कि वह अपने इस प्रशिक्षण की कुछ और झलकियां साझा करेंगी। उन्होंने लिखा, आज मैंने रश्मि रॉकेट के लिए अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया और यही मैं आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार कर रही थी…अगर आपको यह पसंद आया तो बदलाव सफल रहा। पूरी यात्रा कल साझा करूंगी। आकर्ष खुराना के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...