back to top

टी20 विश्व कप की संभावना नहीं, आईसीसी करेगा फैसला : टेलर

मेलबर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर को नहीं लगता कि अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप का आयोजन हो पाएगा और वह चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस हफ्ते अपनी बोर्ड बैठक में इस पर फैसला करे। टेलर को यह भी लगता है कि अगर टी20 विश्व कप की विंडो के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होता है तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत में होने वाली इस लुभावनी लीग में हिस्सा लेने के लिए उनके बोर्ड से मंजूरी मिल जाएगी।

आईसीसी 28 मई को कोविड-19 महामारी से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक करेगा जिसमें संशोधित कार्यक्रम और ऑस्ट्रेलिया में पुरूष टी20 विश्व के भाग्य पर भी चर्चा होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के पूर्व निदेशक टेलर ने नाइन नेटवर्क से कहा, मुझे लगता है कि विश्व टी20 अक्टूबर में योजना के अनुसार आयोजित नहीं हो पाएगा। अक्टूबर या नवंबर में विश्व टूर्नामेंट को कराना उचित होगा? इसका जवाब शायद होगा, नहीं।

उन्होंने कहा, अगर इस पर फैसला इस हफ्ते हो जाएगा तो यह शायद अच्छा होगा। क्योंकि तब हर कोई योजना बनाना शुरू कर सकता है और हम यहां बैठे हुए यह कहना बंद कर सकते हैं कि, अगर ऐसा होता है, लेकिन या शायद। सीए के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स कह चुके हैं कि शायद टी20 विश्व कप के भाग्य पर फैसला अगस्त तक नहीं आएगा। लेकिन दुनिया भर में खिलाड़ी और प्रशासक कुछ निश्चितता चाहते हैं और कईयों ने भविष्यवाणी की है कि 16 टीमों का टूर्नामेंट जल्द ही स्थगित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...