back to top

तैराक साजन बायें कंधे के दर्द से निपटने के लिए दो सप्ताह का आयुर्वेदिक उपचार लेंगे

नयी दिल्ली। शीर्ष भारतीय तैराक साजन प्रकाश लंबे समय से चली आ रही बायें कंधे और गर्दन के बीच के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए केरल में दो सप्ताह का आयुर्वेदिक उपचार लेंगे। ओलंपिक के लिए ए क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक साजन को 2019 में स्लिप डिस्क (गर्दन की हड्डी में चोट) की समस्या हुई थी। इससे उबरने के बाद से तैराकी के दौरान उनके बाये हाथ में दर्द रहता था।
भारतीय ओलंपिक दल के साथ यहां पहुंचे साजन ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, मैं आयुर्वेदिक इलाज कराने जा रहा हूं। यह दो सप्ताह तक चलेगा। इसमें मालिश आदि शामिल है, यह आपके शरीर को पूरी तरह से तरोताजा करने जैसा है।

 

उन्होंने कहा, जब मैं इस उपचार के बाद तैराकी शुरू करूंगा तो यह फिर से नयी शुरूआत की तरह होगा, जिसमें मुझे धीरे-धीरे लय हासिल करना होगी। यह भविष्य के लिए एक अच्छे निवेश की तरह है। पिछले साल वैश्विक स्तर पर कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले 27 वर्षीय बटरफ्लाई तैराकी विशेषज्ञ ने अपनी स्लिप डिस्क के लिए चार महीने का पुनर्वास कार्यक्रम पूरा किया था। उन्होंने इसके बाद वापसी करते हुए तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफिकेशन समयसीमा खत्म होने से एक दिन पहले ए कट हासिल किया था।

 

उन्होंने इस दौरान अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया लेकिन शत-प्रतिशत फिटनेस हासिल नहीं कर सके और तैराकी के समये बायें हाथ में दर्द रहता था। साजन ने कहा, मेरी गर्दन में स्लिप डिस्क है, जिसके कारण बायें कंधे में दर्द होता है। इससे मुझे कमजोरी महसूस होती है। मैं वास्तव में अपने बाएं हाथ से ठीक से खींच नहीं सकता हूं। उन्होंने तोक्यो खेलों में दो स्पर्धाओं में भाग लिया था। वह पुरुषों की 200 मीटर और 100 मीटर बटरफ्लाई में से किसी भी स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके थे। वह अपनी पसंदीदा 200 मीटर बटरफ्लाई में 38 तैराकों में 24वें स्थान पर रहे थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...