back to top

Swati Maliwal : बदसलूकी मामले में जानकारी जुटाने के लिए स्वाति मालीवाल घर पहुंची पुलिस

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी के मामले में बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दर्जे के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक दल घटना की जानकारी लेने के लिए मालीवाल के घर गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी। पुलिस को इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आज समन भेजा। उनका पक्ष शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुना जाएगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मालीवाल के साथ जो घटना घटी, वह अत्यंत निंदनीय है।

सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में केजरीवाल की मौजूदगी में एक संवाददाता सम्मेलन में मालीवाल को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा, पूरा देश आज तक दुखी है कि करगिल के सैनिक की पत्नी को मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाया गया और भारत के प्रधानमंत्री चुप हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया, प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उन्हें भाजपा ने देश से भागने की अनुमति दी। जब महिला पहलवान जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं तब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर मालीवाल वहां गईं, उन्हें पुलिस ने घसीटा और पीटा। उत्तर प्रदेश में, कुलदीप सिंह सेंगर और हाथरस के मामले में भारत के प्रधानमंत्री शांत रहे और कुछ भी नहीं कहा।

सिंह ने कहा, आप हमारा परिवार है। पार्टी ने इस मामले पर अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि जो मुद्दे मैंने आपके सामने रखे हैं, उन पर भाजपा और प्रधानमंत्री को भी जवाब देना चाहिए। उन्हें (प्रधानमंत्री को) स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए, जिन्हें जंतर मंतर पर घसीटकर पीटा गया था। जब वह महिला पहलवानों के लिए न्याय मांगने गयी थी। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुद्दों पर राजनीतिक खेल मत खेलो।

यह खबर भी पढ़े : जुनैद खान ने खुशी कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारी की शुरू

RELATED ARTICLES

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: PM मोदी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार न केवल अपनी एक्ट ईस्ट नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि पूर्वोत्तर के...

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ₹6,350 करोड़ की सौगात

बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर...