back to top

स्वदेशी विचार को जीवन में अपनाना होगा

कोविड-19 के प्रकोप से घिरे समूचे विश्व के साथ ही भारतवर्ष भी आज इस महामारी से घायल है, साथ ही आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने को संकल्पबद्ध भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही देश से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया तो इसकी परिभाषा पर चर्चा तेज हो गयी।

भारत में वैसे तो स्वदेशी का विचार पुराना है परंतु 1905 के ‘बंग भंग विरोधी’ जन जागरण से स्वदेशी सोच को बल मिला, 1911 तक चला यह आंदोलन महात्मा गांधी के भारत में आगमन से पहले के सफल अभियानों में से एक था। बाल गंगाधर तिलक के साथ ही अरविंद घोष, रवीन्द्रनाथ ठाकुर, वीर सावरकर और लाला लाजपत राय इस स्वदेशी आन्दोलन के मुख्य प्रवर्तक थे।

आधुनिक भारत में लोकमान्य कहे जाने वाले बाल गंगाधर तिलक ने सदैव ही कहा है कि हमारा उद्देश्य आत्मनिर्भरता है, भिक्षावृत्ति नहीं, उन्होंने स्वदेशी संसाधनों का प्रयोग व विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार जैसे विचारों को बल दिया तो आगे चलकर महात्मा गांधी ने तिलक के विचारों की इस नींव पर स्वदेशी आन्दोलन जैसे सत्याग्रह की विशाल इमारत खड़ी की और स्वदेशी को स्वराज की आत्मा कहा।

महात्मा ने ‘हिन्द स्वराज’ नामक पुस्तक में भारत के आर्थिक मॉडल को भी विस्तार से समझाया है, उन्होंने स्वदेशी के पक्ष में भारत के उस औपनिवेशिक शोषण को खारिज किया था जिसमें अंग्रेज अपना खजाना भरते थे और भारत के अधिकांश लोग मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित रहते थे। गांधी कहते थे कि स्वदेशी केवल रोटी, कपड़ा और मकान का ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जीवन का दृष्टिकोण है, स्वदेशी के अभाव में राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मानसिक स्वातंत्रय असंभव है।

विश्व के अनेक देशों ने महात्मा गांधी के स्वदेशी विचार को अपनाकर ही अपने राष्ट्र का कायाकल्प किया है। द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात जापान जब पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गया तो स्वदेशी का मंत्र अपनाकर मृतप्राय: राष्ट्र में नवीन चेतना का संचार हुआ और अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर वह विश्व के विकसित देशों की कतार में आ खड़ा हुआ।

इसी प्रकार 20वीं सदी में सोवियत संघ में राजशाही के अंत के उपरांत स्टालिन के नेतृत्व में स्वदेशी नीति को प्राथमिकता देकर ही अपना बुनियादी ढाँचा मजबूत किया गया। अगर चीन पर गौर करें तो 1949 में भारत के अपेक्षाकृत लगभग हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था व भारी कर्ज से लदा हुआ भी परंतु स्वदेशी की नीति को बल देकर ही उसने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ और आज विश्व व्यापार में चीन की हिस्सेदारी किसी से छिपी नहीं है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...