back to top

नाइजीरिया में संदिग्ध चरमपंथियों ने की कम से कम 40 किसानों की हत्या

मैदुगुड़ी। नाइजीरिया के उत्तरी बोर्नाे राज्य में इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने धान पैदा करने वाले कम से कम 40 किसानों और मछुआरों की हत्या उस समय कर दी जब वे फसल की कटाई कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हमला गैरिन क्वाशेबे इलाके में धान के खेत में उस समय किया गया जब बोर्नाे समुदाय के लोग धान की कटाई कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह हमला उस दिन किया गया जब राज्य में 13 साल में पहली बार लोग स्थानीय सरकार के लिए मतदान कर रहे थे, हालांकि कई लोगों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। खबर के मुताबिक चरमपंथियों ने किसानों को एक स्थान पर एकत्र किया और फिर उनपर गोलीबारी की। बोर्नाे राज्य के धान कृषक संघ के नेता मलाम ज़ाबरमरी ने सामूहिक नरसंहार की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, किसानों पर गैरिन क्वाशेबे स्थित जाबरमरी समुदाय के धान के खेतों पर हमला किया गया और हमें मिली सूचना के अनुसार दोपहर तक करीब 40 लोगों की हत्या की गई है तथा यह संख्या 60 तक होने की आशंका है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने इन हत्याओं पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, मैं आतंकवादियों द्वारा बोर्नाे राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करता हूं। इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है। मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...