back to top

सुष्मिता ने शेयर कीं अपनी मिस इंडिया प्रतियोगिता से जुड़ी कुछ यादें

मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 19 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। ऐसे में सभी स्टार्स को अपने काम पर लौटने के लिए 3 मई तक का इतंजार करना पड़ेगा। इन दिनों इंटरनेट पर सेलेब्स के पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं। अब सुष्मिता सेन का मिस इंडिया बनने का एक पुराना किस्सा वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही हैं कि मिस इंडिया बनने के दौरान उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी थी।

सुष्मिता बता रही हैं कि उनका मिस इंडिया प्रतियोगिता में पहना विनिंग गाउन दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से खरीदा गया था। इतना ही नहीं वहीं के एक लोकल टेलर ने गाउन को सिला भी था। सुष्मिता सेन कहती हैं कि मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में उन्हें 4 गाउन पहनने थे, लेकिन मिडिल क्लास से होने के चलते वो जानती थीं कि कुछ बाधाएं सामने आएंगी। वीडियो में सुष्मिता बताती हैं कि उस वक्त उनकी आर्थिक स्थित कुछ खास ठीक नहीं थी। उनकी फैमिली के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो डिजाइनर्स आउटफिट खरीद सकें। 4 कॉस्ट्यूम चाहिए थे तो इस पर उन्हें उनकी मां ने कहा कि तो क्या हुआ? वो तुम्हारे कपड़ों को नहीं देखने जा रहे हैं।

मिस इंडिया में मौजूद जज सुष्मिता सेन के कपड़ों को नहीं बल्कि उन्हें देखेंगे, फिर एक्ट्रेस अपनी मां के साथ सरोजनी नगर मार्केट गईं। उनके घर के नीचे गैराज में एक लोकल टेलर बैठता था, जो कि पेटीकोट बनाता था। सुष्मिता सेन ने उसे सारा सामान दे दिया और उसे कहा कि ये टीवी पर आने वाला है, तो अच्छा काम करना। सुष्मिता का विनिंग गाउन फैब्रिक से बना था। उनकी मां ने बचे हुए कपड़े से गुलाब बनाया था, जो कि सुष्मिता सेन की ड्रेस में इस्मेताल किया गया था।

एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि सॉक्स को काटकर उनके गलव्स बनाए गए थे। गलव्स बनाने के लिए थोड़ी इलास्टिक का इस्तेमाल किया था। सुष्मिता ने कहा कि उस गाउन को पहनकर जब उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल जीता तो वो उनके लिए बड़ा दिन था। उन्हें एहसास हुआ कि जो आप चाहते हो उसे पाने के लिए पैसों की जरूरत नहीं है। बस आपके इरादे सही होने चाहिए।

वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता कई सालों से इंडस्ट्री से गायब हैं। मगर अब वो जल्द ही कमबैक करने वाली हैं। राम माधवानी की वेब सीरीज आर्या से वे डिजिटल डेब्यू करेंगी। उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वो पिछले दो सालों से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को लेकर खबरें भी हैं कि वो जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...