back to top

देश ने ओजस्वी वक्ता, उत्कृष्ट राजनेता और कुशल प्रशासक खो दिया

नई दिल्ली: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वरिष्ठ पार्टी नेता सुषमा स्वराज के निधन को भाजपा एवं देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि प्रखर और ओजस्वी वक्ता, प्रभावी सांसद और कुशल प्रशासक सुषमा स्वराज ने विभिन्न दायित्वों को निभाते हुए दुनिया में भारत की साख स्थापित की। नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा, उनका निधन न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश सदैव उनके योगदान को स्मरण करता रहेगा। उन्होंने कहा, पूर्व विदेश मंत्री, हमारी वरिष्ठ नेत्री और बहुआयामी प्रतिभा की धनी सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं एवं मन अत्यंत शोक-संतप्त है। वह एक उत्कृष्ट राजनेता, प्रतिबद्घ कार्यकर्ता, प्रखर वक्ता और बेहतरीन प्रशासक थीं।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सुषमा स्वराज अकेली ऐसी महिला नेता हैं जिन्हें असाधारण सांसद चुना गया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की साख स्थापित की, वह अद्भुत है। दुनिया में कहीं भी जब भारत के किसी नागरिक पर कोई संकट आया, वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहती थीं। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सुषमा स्वराज देश की विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया और भारत की निर्णायक छवि को और बल दिया। नड्डा ने कहा कि उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रूप में राजनीति की शुरुआत की और आपातकाल के समय कांग्रेस की दमनकारी नीति के खिलाफ लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना के लिए लड़ाई लड़ी। 1977 में पहली बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीता और महज़ 25 वर्ष की आयु में राज्य की श्रम मंत्री बन कर सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की पहली मंत्रिमंडल में सूचना प्रसारण मंत्री से अक्टूबर 1998 में दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री और फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में भारत की पहली पूर्णकालिक विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने देश की साख स्थापित की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...