back to top

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सुशांत का किया गया अंतिम संस्कार

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को यहां पवन हंस श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों और फिल्म तथा टेलीविजन उद्योग के उनके करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे।

अभिनेता के पार्थिव शरीर को शाम करीब 4.15 बजे कूपर अस्पताल से विले पार्ले स्थित श्मशान घाट लाया गया। अभिनेता का अंतिम झलक पाने के लिए काफी संख्या में लोग खड़े थे। अभिनेत्री कृति सैनन के साथ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत उनके कई करीबी दोस्त राजपूत की अंत्एष्टि में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। छाबड़ा ने राजपूत की आगामी फिल्म दिल बेचारा का निर्देशन किया है। सैनन ने राजपूत के साथ 2017 की फिल्म राब्ता में काम किया था।

राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अस्पताल जाने के बाद दाह संस्कार में शामिल हुईं। फिल्म छिछोरे की सह-कलाकार श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर भी वहां पहुंचे, जिन्होंने राजपूत की पहली फिल्म काई पो चे और केदारनाथ का निर्देशन किया था।

इनके अलावा फिल्म बिरादरी से निर्माता एकता कपूर, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और गायक उदित नारायण समेत कई अन्य लोग अंत्एष्टि के समय मौजूद थे। एक सूत्र के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों को ही श्मशान के अंदर जाने की अनुमति दी गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...