back to top

प्रवासी कामगारों को रोजगार देने के लिए हो विभिन्न उद्योगों का सर्वेक्षण : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दौरान राज्य में लौटे प्रवासी मजदूरों को कुटीर, लघु एवं मंझोले उद्यमों (एमएसएमई) समेत विभिन्न उद्योगों में उनकी दक्षता के हिसाब से समायोजित करने के लिए सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं।

राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रवासी मजदूरों और कामगारों को उनकी दक्षता के अनुरूप समायोजित करने के लिए एमएसएमई समेत सभी प्रकार के उद्योगों का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि योगी ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने का संकल्प दोहराया तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से कामगारों और श्रमिकों से संवाद करने और उनके कौशल के आकलन (स्किल मैपिंग) का काम 15 दिनों में पूरा करके उन सभी का डेटा संकलित करने के निर्देश भी दिए। अवस्थी ने बताया कि अन्य राज्यों से आए कामगारों एवं श्रमिकों के कौशल आकलन के प्रथम चरण में कुल 14,75,424 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कामगारों एवं श्रमिकों के नए राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए और कहा कि एक जून से शुरू होने वाले खाद्यान्न वितरण अभियान के अगले चरण की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। अवस्थी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने समय तय करके सार्वजनिक पार्कों में मॉर्निंग वॉक की अनुमति देने तथा उनके बीच एक दूसरे से दूरी सुनिश्चित करने के लिए वहां गश्त करने के निर्देश भी दिए। योगी ने कहा कि वित्तीय तथा औद्योगिक संस्थानों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर गश्ती व्यवस्था व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड-19 चिकित्सालयों में बेड की संख्या को इस माह के अन्त तक बढ़ाकर एक लाख बेड किया जाए। अभी तक 80 हजार बेड तैयार हो गए हैं। अधिक से अधिक लोगों की जांच का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में एक जांच प्रयोगशाला की स्थापना के कार्य को गति प्रदान की जाए।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि देश में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश में आए हैं। राज्य में अब तक 1454 ट्रेन के माध्यम से 20.17 लाख से अधिक कामगार एवं श्रमिकों को लाए जाने की व्यवस्था की गई है। इनमें से अब तक 1265 ट्रेनों से 17 लाख लोगों को प्रदेश में लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 100 और ट्रेने आएंगी।

सभी जनपदों में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित जिलों में ट्रेन से आ रहे कामगारों/श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनको उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1009 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं, जिनमें 48,95,090 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 2488 है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...