back to top

सर्वेक्षण में करीब 21 फीसदी आबादी के कोविड-19 की चपेट में आने के साक्ष्य मिले : सरकार

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ताजा राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण में पाया गया है कि 10 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र की 21 फीसदी से अधिक आबादी के पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के साक्ष्य मिले हैं। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। साथ ही कहा गया कि आबादी के बड़े हिस्से को अभी भी संक्रमण का जोखिम है। आईसीएमआर का तीसरा राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण गत सात दिसंबर से आठ जनवरी के बीच किया गया था।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों को पेश करते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि इस अवधि में 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 28,589 लोगों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 21.4 फीसदी लोगों में पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का पता चला जबकि 10 वर्ष से 17 वर्ष की आयु के 25.3 फीसदी बच्चों में भी यह पुष्टि हुई। भार्गव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 19.1 फीसदी आबादी में सार्स-सीओवी-2 की उपस्थिति के साक्ष्य मिले जबकि शहरी झुग्गी-बस्तियों में यह आंकड़ा 31.7 फीसदी पाया गया।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के 23.4 फीसदी बुजुर्गों के भी कभी ना कभी संक्रमण की चपेट में आने का पता चला। भार्गव ने कहा कि सर्वेक्षण की अवधि में 7,171 स्वास्थ्यकर्मियों के भी खून के नमूने लिए गए और इनमें से 25.7 फीसदी के पूर्व में संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई। पहले एवं दूसरे राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के दौरान जिन 21 राज्यों के 700 गांव अथवा 70 जिलों के जिन वार्ड को चुना गया था, तीसरा सर्वेक्षण भी उन्हीं स्थानों पर किया गया।

कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 5.42 फीसदी है और यह कम हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सप्ताह के दौरान 47 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और 251 जिलों में एक भी कोविड-19 मरीज की मौत नहीं हुई। देश में गुरुवार तक 45,93,427 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। देश में अब तक के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए 1,239 निजी प्रतिष्ठानों तथा 5,912 सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...